Class 10 Geography MCQ Questions with Answers | Chapter-wise Board PYQ 2026 Hindi English
कक्षा 10 भूगोल MCQ: अध्यायवार बोर्ड प्रश्न, उत्तर सहित
CBSE बोर्ड 2026 और कम्पार्टमेंट 2026 प्रश्न-पत्रों के 34 MCQ, अध्याय के क्रम में, हिंदी + English में। उत्तर CBSE उत्तर-कुंजी के अनुसार, NCERT से व्याख्या के साथ।
Class 10 Geography MCQs: 34 questions from CBSE Board 2026 and Compartment 2026 papers, chapter-wise, in Hindi + English.
📄 सेट / Set: 32/8/1, 32/8/2, 32/8/3 (कम्पार्टमेंट 2026)
नीचे दो कथन दिए गए हैं। ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनिए :
अभिकथन (A) : पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा जैसे राज्य जूट उत्पादन में अग्रणी हैं।
कारण (R) : इन राज्यों में मुख्य रूप से रेगर मृदा पाई जाती है।
Two statements are given below. They are Assertion (A) and Reason (R). Read both the statements carefully and choose the correct option :
Assertion (A) : The states like West Bengal, Bihar, Assam, Odisha are leading in jute production.
Reason (R) : Regur soil is mainly found in these states.
- (A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है। / Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
- (B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। / Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
- (C) (A) सही है, परंतु (R) ग़लत है। / (A) is true, but (R) is false.
- (D) (A) ग़लत है, परंतु (R) सही है। / (A) is false, but (R) is true.
उत्तर देखें / Show Answer
अभिकथन सही है : पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और ओडिशा जूट के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। कारण ग़लत है : जूट बाढ़ के मैदानों (गंगा–ब्रह्मपुत्र डेल्टा) की अच्छे जल-निकास वाली उपजाऊ जलोढ़ मृदा में अच्छा उगता है; रेगर (काली) मृदा मुख्य रूप से दक्कन के पठार – महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, मालवा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पाई जाती है।
Assertion is true: West Bengal, Bihar, Assam and Odisha are the leading jute producers. Reason is false: jute grows well on the well-drained fertile alluvial soils of the flood plains (Ganga–Brahmaputra delta); regur (black) soil is found mainly in the Deccan plateau – Maharashtra, Saurashtra, Malwa, Madhya Pradesh and Chhattisgarh.
Jute = alluvial soil of the delta; regur = black soil of the Deccan (cotton).
📄 सेट / Set: 32/1/1, 32/1/2, 32/1/3 (बोर्ड 2026)
प्रवाह चार्ट को पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से सही मृदा की पहचान कीजिए :
भारी वर्षा + उच्च निक्षालन → ? → चाय और कॉफ़ी उगाने के लिए उपयोगी
Identify the correct soil from the given options to complete the flow chart :
Heavy Rainfall + High Leaching → ? → Useful for growing Coffee and Tea
- (A) जलोढ़ मृदा / Alluvial soil
- (B) लैटेराइट मृदा / Laterite soil
- (C) लाल मृदा / Red soil
- (D) काली मृदा / Black soil
उत्तर देखें / Show Answer
लैटेराइट मृदा उच्च तापमान और भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में अत्यधिक निक्षालन से बनती है; उचित खाद देने पर यह चाय और कॉफ़ी उगाने के लिए उपयोगी है।
Laterite soil develops under high temperature and heavy rainfall due to intense leaching; with proper manuring it is useful for growing tea and coffee.
📄 सेट / Set: 32/1/1, 32/1/2, 32/1/3 (बोर्ड 2026)
भारत में भू-उपयोग को निर्धारित करने वाले तत्त्वों से संबंधित सही विकल्प का चयन कीजिए :
Choose the correct option related to the factors that determined the land use pattern in India :
- (A) राजनीतिक और धार्मिक कारक / Political and Religious factors
- (B) सांस्कृतिक और भूगर्भिक कारक / Cultural and Geological factors
- (C) आर्थिक और ऐतिहासिक कारक / Economical and Historical factors
- (D) भौतिक और मानवीय कारक / Physical and Human factors
उत्तर देखें / Show Answer
भू-उपयोग भौतिक कारकों जैसे भू-आकृति, जलवायु और मृदा तथा मानवीय कारकों जैसे जनसंख्या घनत्व, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और परंपराओं द्वारा निर्धारित होता है।
Land use is determined by physical factors such as topography, climate and soil, and human factors such as population density, technology, culture and traditions.
📄 सेट / Set: 32/3/1, 32/3/2, 32/3/3 (बोर्ड 2026)
कॉलम I का कॉलम II से मिलान कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
कॉलम I (मृदा का प्रकार) — कॉलम II (विशेषता)
a. जलोढ़ मृदा — i. बनावट में रेतीली और प्रकृति में लवणीय
b. काली मृदा — ii. बहुत उपजाऊ, पोटाश, फॉस्फोरस और चूना-युक्त
c. लैटेराइट मृदा — iii. लावा जनक शैलों से निर्मित, कपास कृषि के लिए उपयुक्त
d. मरुस्थलीय मृदा — iv. अर्द्ध-शुष्क पर्यावरण में ह्यूमस की मात्रा में कमी
Match Column I with Column II and choose the correct option :
Column I (Type of Soil) — Column II (Characteristic)
a. Alluvial soil — i. Sandy in texture and saline in nature
b. Black soil — ii. Very fertile, containing potash, phosphorus and lime
c. Laterite soil — iii. Made from lava parent rocks, suitable for cotton cultivation
d. Arid soil — iv. Decrease in humus content in semi-arid environment
- (A) a-ii, b-iii, c-i, d-iv / a-ii, b-iii, c-i, d-iv
- (B) a-iii, b-ii, c-iv, d-i / a-iii, b-ii, c-iv, d-i
- (C) a-ii, b-iii, c-iv, d-i / a-ii, b-iii, c-iv, d-i
- (D) a-iii, b-ii, c-i, d-iv / a-iii, b-ii, c-i, d-iv
उत्तर देखें / Show Answer
जलोढ़ मृदा पोटाश, फॉस्फोरस और चूना-युक्त होने से बहुत उपजाऊ है; काली मृदा लावा जनक शैलों से बनी है और कपास के लिए उपयुक्त है; लैटेराइट मृदा में ह्यूमस की मात्रा कम हो जाती है; मरुस्थलीय मृदा रेतीली और लवणीय होती है।
Alluvial soil is very fertile with adequate potash, phosphoric acid and lime; black soil forms from lava rocks and suits cotton; laterite soil loses humus through leaching and decomposition; arid soil is sandy and saline.
📄 सेट / Set: 32/4/1, 32/4/2, 32/4/3 (बोर्ड 2026)
दिए गए इंफोग्राफिक को ध्यानपूर्वक पढ़िए और वर्णित मृदा की पहचान करने वाले सही विकल्प का चयन कीजिए।
(1) रेतीली बनावट → (2) रंग लाल और भूरा → (3) शुष्क जलवायु के कारण मृदा में ह्यूमस की कमी
Read the given infographics carefully and choose the correct option that identifies the soil described.
(1) Sandy in texture → (2) Red to brown in colour → (3) Soil lacks humus due to dry climate
- (A) लैटेराइट मृदा / Laterite soil
- (B) वन मृदा / Forest soil
- (C) मरुस्थली मृदा / Arid soil
- (D) काली मृदा / Black soil
उत्तर देखें / Show Answer
मरुस्थली (शुष्क) मृदाओं का रंग लाल से भूरा होता है, ये सामान्यतः रेतीली बनावट की होती हैं तथा शुष्क जलवायु और उच्च तापमान के कारण इनमें ह्यूमस और नमी की कमी होती है।
Arid soils range from red to brown in colour, are generally sandy in texture and lack humus and moisture because of the dry climate and high temperature.
📄 सेट / Set: 32/4/1, 32/4/2, 32/4/3 (बोर्ड 2026)
भारत में ‘भू–उपयोग’ के निम्नलिखित किस संवर्ग में वृद्धि दर्ज हुई है ?
In which of the following categories of ‘land-use’ has India registered an increase ?
- (A) स्थायी चरागाह / Permanent pasture
- (B) कृषि हेतु अयोग्य / Unsuitable for agriculture
- (C) बंजर / Barren
- (D) वन / Forest
उत्तर देखें / Show Answer
भू-उपयोग आँकड़ों (1960-61 से 2014-15) के अनुसार वनों के अंतर्गत क्षेत्र में वृद्धि हुई है, जबकि स्थायी चरागाह और बंजर भूमि में कमी आई है।
Land-use data (1960-61 to 2014-15) show that the area under forests has increased, while permanent pastures and barren/unculturable land have declined.
📄 सेट / Set: 32/5/1, 32/5/2, 32/5/3 (बोर्ड 2026)
बॉक्स में दी गई निम्नलिखित जानकारी की सहायता से मृदा की पहचान कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
• ये बहुत महीन कणों से बनी है।
• ये मृदा पौष्टिक तत्वों से परिपूर्ण है।
• ये कपास की खेती के लिए आदर्श है।
Identify the soil with the help of the following information given in the box and choose the correct option:
• It is made up of extremely fine material.
• It is rich in soil nutrients.
• It is ideal for growing cotton.
- (A) जलोढ़ मृदा / Alluvial Soil
- (B) काली मृदा / Black Soil
- (C) लैटेराइट मृदा / Laterite Soil
- (D) शुष्क मृदा / Arid Soil
उत्तर देखें / Show Answer
काली (रेगर) मृदा अत्यंत महीन मृत्तिका से बनी होती है, कैल्शियम कार्बोनेट, मैग्नीशियम, पोटाश और चूने जैसे पौष्टिक तत्वों से परिपूर्ण होती है और कपास की खेती के लिए उचित समझी जाती है।
Black (regur) soil is made of extremely fine clayey material, is rich in nutrients like calcium carbonate, magnesium, potash and lime, and is ideal for growing cotton.
📄 सेट / Set: 32/5/1, 32/5/2, 32/5/3 (बोर्ड 2026)
निम्नलिखित में से कौन सा ‘वर्तमान परती भूमि’ का उदाहरण है ?
Which of the following is an example of ‘current fallow land’?
- (A) भूमि जहाँ पाँच कृषि वर्षों से खेती न की गई हो। / Land left without cultivation for five agricultural years.
- (B) भूमि जहाँ तीन कृषि वर्षों से खेती न की गई हो। / Land left without cultivation for three agricultural years.
- (C) भूमि जहाँ दो कृषि वर्षों से खेती न की गई हो। / Land left without cultivation for two agricultural years.
- (D) भूमि जहाँ एक कृषि वर्ष से खेती न की गई हो। / Land left without cultivation for one agricultural year.
उत्तर देखें / Show Answer
वर्तमान परती वह भूमि है जिस पर एक कृषि वर्ष या उससे कम समय से खेती न की गई हो; 1 से 5 कृषि वर्षों से खेती न की गई भूमि वर्तमान परती से इतर परती भूमि कहलाती है।
Current fallow is land left uncultivated for one or less than one agricultural year; land left uncultivated for 1 to 5 years is other than current fallow.
📄 सेट / Set: 32/7/1, 32/7/2, 32/7/3 (कम्पार्टमेंट 2026)
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनिए :
अभिकथन (A) : वन पारिस्थितिकी तंत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कारण (R) : वे द्वितीयक उत्पादक हैं, जिन पर अन्य सभी जीव निर्भर करते हैं।
Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read both the statements carefully and choose the correct option :
Assertion (A) : Forests play a vital role in the ecosystem.
Reason (R) : They are secondary producers upon which all other organisms depend.
- (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
- (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
- (C) अभिकथन (A) सही है, परंतु कारण (R) ग़लत है। / Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
- (D) अभिकथन (A) ग़लत है, परंतु कारण (R) सही है। / Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
उत्तर देखें / Show Answer
अभिकथन सही है : वन पारिस्थितिकी तंत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कारण ग़लत है : वन प्राथमिक उत्पादक हैं (हरे पौधे प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोजन बनाते हैं) और अन्य सभी जीव उन पर निर्भर हैं – वे द्वितीयक उत्पादक नहीं हैं।
Assertion is true: forests play a key role in the ecosystem. Reason is false: forests are PRIMARY producers (green plants make food by photosynthesis), and all other living beings depend on them – not secondary producers.
Watch for one wrong word in the Reason – here ‘secondary’ should be ‘primary’.
📄 सेट / Set: 32/8/1, 32/8/2, 32/8/3 (कम्पार्टमेंट 2026)
निम्नलिखित में से सही सुमेलित युग्म चुनिए :
(राष्ट्रीय उद्यान/अभयारण्य) – (राज्य)
Choose the correctly matched pair from the following :
(National Park/Sanctuary) - (State)
- (A) सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान – आंध्र प्रदेश / Sunderbans National Park - Andhra Pradesh
- (B) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान – मध्य प्रदेश / Bandhavgarh National Park - Madhya Pradesh
- (C) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान – पश्चिम बंगाल / Corbett National Park - West Bengal
- (D) सरिस्का अभयारण्य – गुजरात / Sariska Sanctuary - Gujarat
उत्तर देखें / Show Answer
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में है। सुंदरबन पश्चिम बंगाल में, कॉर्बेट उत्तराखंड में और सरिस्का राजस्थान में है।
Bandhavgarh National Park is in Madhya Pradesh. Sunderbans is in West Bengal, Corbett in Uttarakhand and Sariska in Rajasthan.
Learn the tiger reserves listed in NCERT Chapter 2 with their states.
📄 सेट / Set: 32/1/1, 32/1/2, 32/1/3 (बोर्ड 2026)
चिपको आंदोलन से संबंधित राज्य की पहचान कीजिए :
Identify the state related with the Chipko Movement :
- (A) अरुणाचल प्रदेश / Arunachal Pradesh
- (B) मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
- (C) उत्तराखंड / Uttarakhand
- (D) बिहार / Bihar
उत्तर देखें / Show Answer
वनोन्मूलन के विरुद्ध प्रसिद्ध चिपको आंदोलन वर्तमान उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में शुरू हुआ था।
The famous Chipko Movement against deforestation began in the Himalayan region of present-day Uttarakhand.
📄 सेट / Set: 32/1/1, 32/1/2, 32/1/3 (बोर्ड 2026)
निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित है ?
स्तंभ – A (राष्ट्रीय उद्यान) – स्तंभ – B (राज्य)
Which one of the following pairs is correctly matched ?
Column – A (National Parks) – Column – B (States)
- (A) पेरियार – मध्य प्रदेश / Periyar – Madhya Pradesh
- (B) मानस – असम / Manas – Assam
- (C) बांधवगढ़ – राजस्थान / Bandhavgarh – Rajasthan
- (D) कॉर्बेट – उत्तर प्रदेश / Corbett – Uttar Pradesh
उत्तर देखें / Show Answer
मानस बाघ रिज़र्व असम में है; पेरियार केरल में, बांधवगढ़ मध्य प्रदेश में और कॉर्बेट उत्तराखंड में है।
Manas Tiger Reserve is in Assam; Periyar is in Kerala, Bandhavgarh in Madhya Pradesh and Corbett in Uttarakhand.
📄 सेट / Set: 32/4/1, 32/4/2, 32/4/3 (बोर्ड 2026)
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में किसानों के ‘बीज–बचाओ आंदोलन’ की शुरुआत हुई ?
In which of the following regions did the “Beej-Bachao Andolan” of farmers begin ?
- (A) कुमाऊँ / Kumaon
- (B) टिहरी / Tehri
- (C) अल्मोड़ा / Almora
- (D) चमोली / Chamoli
उत्तर देखें / Show Answer
टिहरी में किसानों के ‘बीज बचाओ आंदोलन’ ने दिखाया है कि रासायनिक उर्वरकों के बिना भी विविध फसल उत्पादन संभव और आर्थिक रूप से लाभदायक है।
Farmers and citizens’ groups like the Beej Bachao Andolan in Tehri have shown that diversified crop production without synthetic chemicals is possible and economically viable.
📄 सेट / Set: 32/4/1, 32/4/2, 32/4/3 (बोर्ड 2026)
स्तंभ-I का मिलान स्तंभ-II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
स्तंभ-I (राष्ट्रीय उद्यान) / स्तंभ-II (राज्य)
a. कॉर्बेट – i. राजस्थान
b. सुन्दरबन – ii. उत्तराखण्ड
c. सरिस्का – iii. केरल
d. पेरियार – iv. पश्चिम बंगाल
Match Column – I with Column – II and choose the correct option :
Column – I (National Park) / Column – II (States)
a. Corbett – i. Rajasthan
b. Sunderban – ii. Uttarakhand
c. Sariska – iii. Kerala
d. Periyar – iv. West Bengal
- (A) a-ii, b-i, c-iv, d-iii / a-ii, b-i, c-iv, d-iii
- (B) a-i, b-iii, c-ii, d-iv / a-i, b-iii, c-ii, d-iv
- (C) a-iv, b-ii, c-iii, d-i / a-iv, b-ii, c-iii, d-i
- (D) a-ii, b-iv, c-i, d-iii / a-ii, b-iv, c-i, d-iii
उत्तर देखें / Show Answer
कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखण्ड में, सुंदरबन पश्चिम बंगाल में, सरिस्का राजस्थान में और पेरियार केरल में है।
Corbett National Park is in Uttarakhand, Sunderbans in West Bengal, Sariska in Rajasthan and Periyar in Kerala.
📄 सेट / Set: 32/5/1, 32/5/2, 32/5/3 (बोर्ड 2026)
निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में स्थायी वनों के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र है ?
In which of the following States of India, has the largest area under permanent forests?
- (A) उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh
- (B) मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
- (C) गुजरात / Gujarat
- (D) महाराष्ट्र / Maharashtra
उत्तर देखें / Show Answer
मध्य प्रदेश में स्थायी वनों के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र है, जो वहाँ के कुल वन क्षेत्र का लगभग 75 प्रतिशत है।
Madhya Pradesh has the largest area under permanent forests, making up about 75 per cent of its total forest area.
📄 सेट / Set: 32/5/1, 32/5/2, 32/5/3 (बोर्ड 2026)
स्तंभ-I का मिलान स्तंभ-II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
स्तंभ-I (राष्ट्रीय उद्यान): a. सरिस्का, b. सुन्दरबन, c. कॉर्बेट, d. बाँधवगढ़
स्तंभ-II (राज्य): i. मध्य प्रदेश, ii. उत्तराखंड, iii. पश्चिमी बंगाल, iv. राजस्थान
Match Column-I with Column-II and choose the correct option:
Column-I (National Parks): a. Sariska, b. Sunderban, c. Corbett, d. Bandhavgarh
Column-II (States): i. Madhya Pradesh, ii. Uttarakhand, iii. West Bengal, iv. Rajasthan
- (A) a-iii, b-ii, c-i, d-iv / a-iii, b-ii, c-i, d-iv
- (B) a-iv, b-ii, c-iii, d-i / a-iv, b-ii, c-iii, d-i
- (C) a-iv, b-iii, c-ii, d-i / a-iv, b-iii, c-ii, d-i
- (D) a-ii, b-iv, c-iii, d-i / a-ii, b-iv, c-iii, d-i
उत्तर देखें / Show Answer
सरिस्का राजस्थान में, सुन्दरबन पश्चिमी बंगाल में, कॉर्बेट उत्तराखंड में और बाँधवगढ़ मध्य प्रदेश में स्थित है; ये सभी प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत बाघ संरक्षित क्षेत्र हैं।
Sariska is in Rajasthan, Sunderban in West Bengal, Corbett in Uttarakhand and Bandhavgarh in Madhya Pradesh; all are tiger reserves under Project Tiger.
📄 सेट / Set: 32/2/1, 32/2/2, 32/2/3 (बोर्ड 2026)
‘बाँस ड्रिप सिंचाई’ प्रणाली का उपयोग भारत के किस राज्य में किया जाता है ?
In which Indian state is ‘Bamboo drip irrigation’ system used ?
- (A) हिमाचल प्रदेश / Himachal Pradesh
- (B) केरल / Kerala
- (C) राजस्थान / Rajasthan
- (D) मेघालय / Meghalaya
उत्तर देखें / Show Answer
मेघालय में नदियों व झरनों के जल को बाँस की पाइपों द्वारा लाकर सिंचाई करने की लगभग 200 वर्ष पुरानी प्रणाली प्रचलित है।
In Meghalaya, a 200-year-old system of tapping stream and spring water through bamboo pipes is used to irrigate crops.
📄 सेट / Set: 32/3/1, 32/3/2, 32/3/3 (बोर्ड 2026)
भारत के निम्नलिखित बाँधों की अवस्थिति को उत्तर से दक्षिण तक व्यवस्थित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
I. प्रवारा
II. सलाल
III. कोयना
IV. गाँधी सागर
Arrange the location of the following dams of India from North to South and choose the correct option :
I. Pravara
II. Salal
III. Koyna
IV. Gandhi Sagar
- (A) II, IV, III, I / II, IV, III, I
- (B) II, IV, I, III / II, IV, I, III
- (C) III, II, IV, I / III, II, IV, I
- (D) III, IV, II, I / III, IV, II, I
उत्तर देखें / Show Answer
सलाल जम्मू-कश्मीर में चिनाब पर, गाँधी सागर मध्य प्रदेश में चंबल पर, प्रवारा अहमदनगर (उत्तरी महाराष्ट्र) में और कोयना उससे दक्षिण में सतारा (महाराष्ट्र) में स्थित है।
Salal is on the Chenab in Jammu and Kashmir, Gandhi Sagar on the Chambal in Madhya Pradesh, Pravara in Ahmednagar (northern Maharashtra) and Koyna further south in Satara, Maharashtra.
📄 सेट / Set: 32/7/1, 32/7/2, 32/7/3 (कम्पार्टमेंट 2026)
बॉक्स में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और फ़सल से संबंधित सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।
यह भूमध्यरेखीय क्षेत्र की फ़सल है।
इसके लिए 200 सेमी से अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है।
इसके लिए उच्च तापमान वाली उष्ण और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है।
Read the information given in the box carefully and choose the most appropriate option related to crop.
It is a crop from an equatorial region.
It requires more than 200 cm of rainfall.
It requires a warm and humid climate with high temperature.
- (A) रबड़ / Rubber
- (B) गन्ना / Sugarcane
- (C) गेहूँ / Wheat
- (D) तिलहन / Oilseeds
उत्तर देखें / Show Answer
रबड़ भूमध्यरेखीय क्षेत्र की फ़सल है (कुछ उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण क्षेत्रों में भी उगाई जाती है)। इसके लिए नम और आर्द्र जलवायु, 200 सेमी से अधिक वर्षा और 25°C से अधिक तापमान की आवश्यकता होती है।
Rubber is an equatorial crop (also grown in some tropical and sub-tropical areas). It needs a moist, humid climate, rainfall of more than 200 cm and temperature above 25°C.
Key clue: ‘equatorial crop’ + ‘more than 200 cm rainfall’ = rubber.
📄 सेट / Set: 32/7/1, 32/7/2, 32/7/3 (कम्पार्टमेंट 2026)
कर्तन दहन (स्लैश एंड बर्न) कृषि प्रणाली से संबंधित स्तंभ I का स्तंभ II से मिलान कीजिए और सही विकल्प चुनिए :
स्तंभ I (कर्तन दहन प्रणाली का नाम) | स्तंभ II (राज्य)
a. बेवर | i. ओडिशा
b. पोडु | ii. मध्य प्रदेश
c. पामा डाबी | iii. झारखंड
d. कुरुवा | iv. आंध्र प्रदेश
Match Column I with Column II related to the slash and burn agriculture system and choose the correct option :
Column I (Name of slash and burn system) | Column II (State)
a. Bewar | i. Odisha
b. Podu | ii. Madhya Pradesh
c. Pama Dabi | iii. Jharkhand
d. Kuruwa | iv. Andhra Pradesh
- (A) a-ii, b-iv, c-iii, d-i / a-ii, b-iv, c-iii, d-i
- (B) a-ii, b-iv, c-i, d-iii / a-ii, b-iv, c-i, d-iii
- (C) a-i, b-iii, c-ii, d-iv / a-i, b-iii, c-ii, d-iv
- (D) a-i, b-iii, c-iv, d-ii / a-i, b-iii, c-iv, d-ii
उत्तर देखें / Show Answer
बेवर (दहिया) – मध्य प्रदेश; पोडु (पेंडा) – आंध्र प्रदेश; पामा डाबी (कोमान/बरींगा) – ओडिशा; कुरुवा – झारखंड।
Bewar (Dahiya) – Madhya Pradesh; Podu (Penda) – Andhra Pradesh; Pama Dabi (Koman/Bringa) – Odisha; Kuruwa – Jharkhand.
Learn the NCERT list of local names of slash and burn farming (Chapter 4) state by state.
📄 सेट / Set: 32/8/1, 32/8/2, 32/8/3 (कम्पार्टमेंट 2026)
‘भूदान-ग्रामदान आंदोलन’ को निम्नलिखित में से कौन-सा नाम दिया गया था?
Which of the following names was given to the ‘Bhoodan-Gramdan Movement’ ?
- (A) रक्त क्रांति / Blood Revolution
- (B) हरित क्रांति / Green Revolution
- (C) श्वेत क्रांति / White Revolution
- (D) रक्तविहीन क्रांति / Blood-less Revolution
उत्तर देखें / Show Answer
विनोबा भावे के भूदान-ग्रामदान आंदोलन को, जिसमें भू-स्वामियों ने स्वेच्छा से भूमिहीनों को भूमि दान की, ‘रक्तविहीन क्रांति’ कहा जाता है।
Vinoba Bhave's Bhoodan-Gramdan movement, in which landowners voluntarily donated land to the landless, is known as the ‘Blood-less Revolution’.
Green Revolution = foodgrains; White Revolution = milk (Operation Flood).
📄 सेट / Set: 32/1/1, 32/1/2, 32/1/3 (बोर्ड 2026)
स्तंभ - I का मिलान स्तंभ - II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
स्तंभ - I (कृषि के प्रकार)
I. प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि
II. गहन जीविका कृषि
III. वाणिज्यिक कृषि
IV. रोपण कृषि
स्तंभ - II (विशेषताएँ)
(a) आधुनिक निवेशों के साथ कम श्रमिकों का उपयोग
(b) बड़े पैमाने पर एकल फसल की खेती
(c) कर्तन-दहन प्रणाली कृषि
(d) अधिक उत्पादन के लिए श्रम प्रधान कृषि
Match Column - I with Column - II and choose the correct option :
Column - I (Types of Farming)
I. Primitive subsistence farming
II. Intensive subsistence farming
III. Commercial farming
IV. Plantation farming
Column - II (Features)
(a) Use of modern inputs with less labour
(b) Single crop cultivation on large scale
(c) Slash and burn cultivation
(d) Labour intensive cultivation
- (A) I-(c), II-(a), III-(d), IV-(b) / I-(c), II-(a), III-(d), IV-(b)
- (B) I-(a), II-(b), III-(d), IV-(c) / I-(a), II-(b), III-(d), IV-(c)
- (C) I-(c), II-(d), III-(a), IV-(b) / I-(c), II-(d), III-(a), IV-(b)
- (D) I-(d), II-(c), III-(b), IV-(a) / I-(d), II-(c), III-(b), IV-(a)
उत्तर देखें / Show Answer
प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि कर्तन-दहन प्रणाली है, गहन जीविका कृषि श्रम प्रधान है, वाणिज्यिक कृषि में आधुनिक निवेशों का उपयोग होता है और रोपण कृषि में विस्तृत क्षेत्र पर एकल फसल उगाई जाती है।
Primitive subsistence farming is slash and burn agriculture, intensive subsistence farming is labour intensive, commercial farming uses modern inputs, and plantation farming grows a single crop on a large area.
📄 सेट / Set: 32/2/1, 32/2/2, 32/2/3 (बोर्ड 2026)
निम्नलिखित में से रोपण फसल की पहचान कीजिए :
Identify the plantation crop from the following :
- (A) गेहूँ / Wheat
- (B) बाजरा / Bajra
- (C) चावल / Rice
- (D) रबड़ / Rubber
उत्तर देखें / Show Answer
रबड़ एक रोपण फसल है जो बड़े बागानों में अधिक पूँजी और श्रम से मुख्यतः उद्योगों के लिए उगाई जाती है; गेहूँ, बाजरा और चावल खाद्य फसलें हैं।
Rubber is a plantation crop grown on large estates with heavy capital and labour, mainly for industry; wheat, bajra and rice are food crops.
📄 सेट / Set: 32/3/1, 32/3/2, 32/3/3 (बोर्ड 2026)
खरीफ कृषि ऋतु की प्रमुख फसलों से संबंधित सही विकल्प का चयन कीजिए :
Choose the correct option related to main crops of Kharif cropping season :
- (A) उड़द, चना, मूँगफली, सरसों / Urad, Gram, Groundnut, Mustard
- (B) गेहूँ, मटर, सोयाबीन, बाजरा / Wheat, Peas, Soyabean, Bajra
- (C) मक्का, सरसों, चना, ज्वार / Maize, Mustard, Gram, Jowar
- (D) धान, मक्का, मूँगफली, सोयाबीन / Paddy, Maize, Groundnut, Soyabean
उत्तर देखें / Show Answer
खरीफ फसलें मानसून के आगमन के साथ बोई जाती हैं; धान, मक्का, मूँगफली और सोयाबीन खरीफ फसलें हैं, जबकि गेहूँ, चना, मटर और सरसों रबी फसलें हैं।
Kharif crops are sown with the onset of the monsoon; paddy, maize, groundnut and soyabean are kharif crops, while wheat, gram, peas and mustard are rabi crops.
📄 सेट / Set: 32/4/1, 32/4/2, 32/4/3 (बोर्ड 2026)
निम्नलिखित में से कौन सी फसल उष्ण और आर्द्र जलवायु में बोई जाती है ?
Which one of the following crops grows well in hot and humid climate ?
- (A) गन्ना / Sugarcane
- (B) मटर / Peas
- (C) गेहूँ / Wheat
- (D) चना / Gram
उत्तर देखें / Show Answer
गन्ना एक उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय फसल है जो 21°C से 27°C तापमान और 75–100 सेमी वर्षा वाली उष्ण और आर्द्र जलवायु में अच्छी उगती है; मटर, गेहूँ और चना रबी फसलें हैं।
Sugarcane is a tropical as well as subtropical crop that grows well in hot and humid climate with 21°C to 27°C temperature and 75–100 cm rainfall; peas, wheat and gram are rabi crops.
📄 सेट / Set: 32/5/1, 32/5/2, 32/5/3 (बोर्ड 2026)
भारत में ‘खरीफ़’ कृषि ऋतु में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों के संदर्भ में सही विकल्प की पहचान कीजिए :
Identify the correct option related to major crops grown in the ‘Kharif’ cropping season in India:
- (A) चावल, मटर, सरसों / Paddy, Peas, Mustard
- (B) चावल, सरसों, चना / Paddy, Mustard, Gram
- (C) चावल, ज्वार, मक्का / Paddy, Jowar, Maize
- (D) चावल, मक्का, चना / Paddy, Maize, Gram
उत्तर देखें / Show Answer
चावल, ज्वार और मक्का खरीफ़ फसलें हैं जो मानसून के आगमन के साथ बोई जाती हैं; मटर, सरसों और चना रबी फसलें हैं।
Paddy, jowar and maize are kharif crops sown with the onset of the monsoon; peas, mustard and gram are rabi crops.
📄 सेट / Set: 32/7/1, 32/7/2, 32/7/3 (कम्पार्टमेंट 2026)
लौह अयस्क के प्रकारों से संबंधित सही विकल्प चुनिए :
I. मैग्नेटाइट
II. लिग्नाइट
III. हेमेटाइट
IV. एंथ्रासाइट
Choose the correct option related to the types of iron-ore :
I. Magnetite
II. Lignite
III. Hematite
IV. Anthracite
- (A) केवल I और II सही हैं। / Only I and II are correct.
- (B) केवल II और III सही हैं। / Only II and III are correct.
- (C) केवल III और IV सही हैं। / Only III and IV are correct.
- (D) केवल I और III सही हैं। / Only I and III are correct.
उत्तर देखें / Show Answer
मैग्नेटाइट (70% तक लोहा) और हेमेटाइट (50–60% लोहा) लौह अयस्क के दो मुख्य प्रकार हैं। लिग्नाइट और एंथ्रासाइट कोयले के प्रकार हैं।
Magnetite (up to 70% iron) and hematite (50–60% iron) are the two main iron ores. Lignite and anthracite are types of coal.
Iron ores: magnetite, hematite. Coal: peat, lignite, bituminous, anthracite.
📄 सेट / Set: 32/7/1, 32/7/2, 32/7/3 (कम्पार्टमेंट 2026)
भारत के निम्नलिखित बॉक्साइट-उत्पादक राज्यों को उत्पादन के आधार पर सर्वाधिक से न्यूनतम के क्रम में व्यवस्थित कीजिए और सही विकल्प चुनिए :
I. महाराष्ट्र
II. गुजरात
III. ओडिशा
IV. मध्य प्रदेश
Arrange the following bauxite-producing states in India in order from the highest to the lowest production and choose the correct option :
I. Maharashtra
II. Gujarat
III. Odisha
IV. Madhya Pradesh
- (A) I, IV, II, III / I, IV, II, III
- (B) I, IV, III, II / I, IV, III, II
- (C) III, II, I, IV / III, II, I, IV
- (D) III, II, IV, I / III, II, IV, I
उत्तर देखें / Show Answer
आधिकारिक उत्तर-कुंजी (एनसीईआरटी के बॉक्साइट उत्पादन चित्र पर आधारित) के अनुसार क्रम है : ओडिशा > गुजरात > महाराष्ट्र > मध्य प्रदेश। ओडिशा भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट-उत्पादक राज्य है।
As per the official key (based on the NCERT bauxite production chart), the order is Odisha > Gujarat > Maharashtra > Madhya Pradesh. Odisha is the largest bauxite-producing state of India.
Start with Odisha (largest) – only options C and D begin with III; then decide between Maharashtra and Madhya Pradesh.
📄 सेट / Set: 32/8/1, 32/8/2, 32/8/3 (कम्पार्टमेंट 2026)
निम्नलिखित में से कोयले के प्रकारों से संबंधित सही विकल्प चुनिए :
I. लिग्नाइट
II. एंथ्रासाइट
III. मैग्नेटाइट
IV. बिटुमिनस
Choose the correct option related to types of coal from the following :
I. Lignite
II. Anthracite
III. Magnetite
IV. Bituminous
- (A) केवल I, II और III सही हैं। / Only I, II and III are correct.
- (B) केवल I, III और IV सही हैं। / Only I, III and IV are correct.
- (C) केवल I, II और IV सही हैं। / Only I, II and IV are correct.
- (D) केवल II, III और IV सही हैं। / Only II, III and IV are correct.
उत्तर देखें / Show Answer
लिग्नाइट, एंथ्रासाइट और बिटुमिनस कोयले के प्रकार हैं। मैग्नेटाइट लौह अयस्क है, इसलिए III वाला हर विकल्प ग़लत है।
Lignite, anthracite and bituminous are types of coal. Magnetite is an iron ore, so any option containing III is wrong.
Eliminate the odd one (magnetite) first.
📄 सेट / Set: 32/8/1, 32/8/2, 32/8/3 (कम्पार्टमेंट 2026)
निम्नलिखित ‘परमाणु ऊर्जा संयंत्रों’ को उनकी अवस्थिति के अनुसार उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित कीजिए और सही विकल्प चुनिए :
I. काकरापार
II. कैगा
III. रावतभाटा
IV. तारापुर
Arrange the following ‘Atomic energy plants’ from north to south as per their location and choose the correct option :
I. Kakrapara
II. Kaiga
III. Rawat Bhata
IV. Tarapur
- (A) IV, II, I, III / IV, II, I, III
- (B) IV, II, III, I / IV, II, III, I
- (C) III, I, II, IV / III, I, II, IV
- (D) III, I, IV, II / III, I, IV, II
उत्तर देखें / Show Answer
सबसे उत्तर में रावतभाटा (राजस्थान) है, फिर काकरापार (दक्षिण गुजरात), तारापुर (महाराष्ट्र तट) और कैगा (कर्नाटक)।
Rawatbhata (Rajasthan) is the northernmost, then Kakrapar (south Gujarat), Tarapur (Maharashtra coast) and Kaiga (Karnataka).
Arrange by state: Rajasthan → Gujarat → Maharashtra → Karnataka.
📄 सेट / Set: 32/1/1, 32/1/2, 32/1/3 (बोर्ड 2026)
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
खनिज → लौह धातु (निकल) | ? (बॉक्साइट) | बहुमूल्य खनिज (सोना)
Choose the appropriate option to fill in the blank :
Minerals → Ferrous (Nickel) | ? (Bauxite) | Precious (Gold)
- (A) ऊर्जा खनिज / Energy Minerals
- (B) अधात्विक खनिज / Non-Metallic Minerals
- (C) अलौह खनिज / Non-Ferrous Minerals
- (D) बहुमूल्य खनिज / Precious Minerals
उत्तर देखें / Show Answer
बॉक्साइट, जिससे एल्यूमिनियम प्राप्त होता है, एक अलौह धात्विक खनिज है।
Bauxite, the ore of aluminium, is a non-ferrous metallic mineral.
📄 सेट / Set: 32/2/1, 32/2/2, 32/2/3 (बोर्ड 2026)
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए।
भारत में पवन ऊर्जा फार्म की विशालतम पेटी __________ के बीच स्थित है।
Choose the correct option to fill in the blank.
The largest wind farm cluster in India is located between __________.
- (A) नागरकोइल से मदुरै / Nagercoil to Madurai
- (B) जयपुर से जोधपुर / Jaipur to Jodhpur
- (C) बोकारो से रानीगंज / Bokaro to Raniganj
- (D) हजीरा से झाबुआ / Hazira to Jhabua
उत्तर देखें / Show Answer
भारत में पवन ऊर्जा फार्म की विशालतम पेटी तमिलनाडु में नागरकोइल से मदुरै तक स्थित है।
The largest wind farm cluster in India is in Tamil Nadu, from Nagercoil to Madurai.
📄 सेट / Set: 32/4/1, 32/4/2, 32/4/3 (बोर्ड 2026)
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :
खनिज → लौह (कोबाल्ट), अलौह (सीसा), ---?--- (सल्फर)
Choose the correct option to fill in the blank :
Minerals → Ferrous (Cobalt), Non-Ferrous (Lead), ---?--- (Sulphur)
- (A) अधात्विक / Non-metallic
- (B) धात्विक / Metallic
- (C) बहुमूल्य / Precious
- (D) ऊर्जा / Energy
उत्तर देखें / Show Answer
सल्फर एक अधात्विक खनिज है; NCERT के खनिज वर्गीकरण में अभ्रक, लवण, पोटाश और फॉस्फेट के साथ सल्फर को अधात्विक खनिजों में रखा गया है।
Sulphur is a non-metallic mineral; in the NCERT classification of minerals, sulphur is listed along with mica, salts, potash and phosphates under non-metallic minerals.
📄 सेट / Set: 32/5/1, 32/5/2, 32/5/3 (बोर्ड 2026)
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
खनिज → धात्विक खनिज (लौह अयस्क); अधात्विक खनिज (अभ्रक); ? (कोयला)
Choose the appropriate option to fill in the blank:
Minerals → Metallic Minerals (Iron ore); Non-Metallic Minerals (Mica); ? (Coal)
- (A) अलौह खनिज / Non-Ferrous minerals
- (B) आग्नेय खनिज / Igneous minerals
- (C) ऊर्जा खनिज / Energy minerals
- (D) लौह खनिज / Ferrous minerals
उत्तर देखें / Show Answer
खनिजों को धात्विक, अधात्विक और ऊर्जा खनिजों में वर्गीकृत किया जाता है; कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस ऊर्जा खनिज हैं।
Minerals are classified as metallic, non-metallic and energy minerals; coal, petroleum and natural gas are energy minerals.
— Kuldeep Singh Rathore, PGT History
History by Rathore Sir
Comments
Post a Comment